ठूठीबारी। भरवलिया बड़का टोला में मंगलवार को एक विवाहिता पति से विवाद के बाद चंदन नदी के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भरवलियां निवासी महावीर बेलदार के छोटे पुत्र ध्रुप बेलदार की शादी 26 जून 2017 को नेपाल के टीकुलीगढ़ की किरन के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह ध्रुप और किरन से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद चंदन नदी के किनारे किरन का शव पेड़ से लटकता मिला था। प्रभारी कोतवाल ठूठीबारी नीरज राय ने बताया कि मृतका की मां शीला देवी की तहरीर पर पति ध्रुप, ससुर महावीर, सास मीरा देवी, जेठानी गुन्देश्वरी, जेठ दूधनाथ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करना, दहेज हत्या आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ है। संवाद