फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोईन बरामदगी के मामले में एक वर्ष का सश्रम कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन की बरामदगी में एक वर्ष का सश्रम कारावास
विज्ञापन

महराजगंज। सोनौली बस स्टैंड के पीछे नो मेंस लैंड के पास नीरज थापा निवासी नेपाल राष्ट्र के पास से 60 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में दोषी पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) कमलेश्वर पांडेय ने एक वर्ष के सश्रम कारावास के साथ ही दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार 5 सितंबर 2021 को सोनौली पुलिस ने सोनौली बस स्टैंड के पीछे भारत-नेपाल बार्डर के पास एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जिसका नाम नीरज थापा निवासी महानगर पालिका पोखरा, वार्ड नं-10, थाना- छोरेपाटन, जिला-कास्की गंडकी नेपाल है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। विचारण के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राघवेन्द्र उपाध्याय ने गवाही कराकर सजा की मांग की। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य व सबूतों के आधार पर यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें