फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, चार संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, चार संक्रमित
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में फिर कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने लगा है। शुक्रवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। जबकि चार लोग संक्रमित मिले। एक मरीज स्वस्थ हुआ है। कोविड अस्पताल में इन दिनों कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13360 हो गई है। सक्रिय केस 10 हैं। अब मृतकों की संख्या 136 हो गई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 12213 है। होम आइसोलेशन में 7 मरीज हैं। अब तक 667881 सैंपल की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 1262 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन जरूरी है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में भ्रमण कर अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है। जिले की सीएचसी, पीएचसी एवं जिला अस्पताल में कोई भी आकर जांच करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें