फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहनों की ताबड़तोड़ टक्कर में एक व्यक्ति मौत, दो घायल

विज्ञापन
निचलौल क्षेत्र के सिरौली गांव के पास छतिग्रस्त ट्रेक्टर। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में अधेड़ की मौत, दो घायल
निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर गांव सिरौली के निकट मंगलवार की सुबह करीब सात बजे वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने इलाज किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार ठूठीबारी मार्ग पर गांव सिरौली के निकट एक ही तरफ से आ रही स्कूल की ऑटो व मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली एक दूसरे को ओवर टेक करने के चक्कर में आपस में फंस गई। जिसे छुड़ाने के लिए ऑटो चालक व ट्रैक्टर चालक सड़क पर वाहन रोक कड़ी मशक्कत करने लगे। वही चालकों की मदद करने के लिए एक साइकिल सवार राहगीर भी रुक कर छुड़ाने के लिए कोशिश करने लगा। इसी दौरान पीछे से ही आ रही तेज रफ्तार एक पिकअप ने घने कोहरे में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिसके चपेट में आने से साइकिल सवार जगदीश (50) निवासी टिकुलहिया व ट्रैक्टर चालक इंताफ (25) निवासी बढ़या फार्म के गेठिहवा टोला घायल हो गए। वहीं जमुई कला निवासी आकाश (18) की बाइक से भी टक्कर हो गई। जिस दौरान वह भी सड़क पर गिर घायल हो गया। तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से निचलौल सीएचसी पहुंचाया। जहां पर जगदीश की हालत बिगड़ते देख रेफर कर दिया गया। जगदीश (50) की मौत हो गई। इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर सभी वाहनों को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें