फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पात मचाने वाले सिपाहियों में एक लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पात मचाने वाले सिपाहियों में एक लाइन हाजिर
विज्ञापन

बरगदवा (महराजगंज)। कस्बे में रविवार को एक शादी समारोह में देर रात उस वक्त महौल गरम हो गया था, जब थाने के तीन सिपाही सांसद के चालक और गनर से उलझ गए थे। जब उन्हें पता चला गाड़ी में सांसद पंकज चौधरी बैठे हैं तो मौके से दो सिपाही चले गए। जबकि हेड कांस्टेबल सांसद के चालक एवं गनर से फिर उलझ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं रहा।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। कस्बे में एक शादी समारोह था। इसमें तीन सिपाही निमंत्रण में शामिल हुए। सिपाही जब खाना खाकर निकले तो बीच रोड पर गाड़ी खड़ी कर बात करने लगे। इस दौरान तीन गाड़ियों की रास्ते में लाइन लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सबसे पीछे गाड़ी में सांसद पंकज चौधरी हैं। करीब पांच मिनट इंतजार के बाद जब सांसद की गाड़ी ओवर टेक कर बढ़ने लगी तो सिपाही चालक से उलझ गए। जब यह मालूम हुआ कि सांसद गाड़ी में बैठे हैं तो वह चले गए। उस वक्त वहां पर हेड कांस्टेबल हरिराम सिंह पहुंचे और बिना कुछ समझे सांसद के चालक और फिर गनर से उलझ गए। वहां पर मौजूद लोग और बरातियों ने बताया कि सांसद गाड़ी में बैठे हैं, फिर भी सिपाही रौब दिखाने लगा। इसके बाद सासंद बरगदवा थाने गए और थानेदार बरजोर सिंह से पूरी बात बताई। सिपाही की डॉक्टरी परीक्षण कराने की बात कही और चले गए। डॉक्टरी परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि नहीं हो सकी है। कस्बे के लोगों के अनुसार तीनों सिपाही अक्सर लोगों को धमकाते रहते हैं। थानाध्यक्ष बरगदवा बरजोर सिंह ने आरोपित हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर होने की पुष्टि की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई। अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद पंकज चौधरी ने बताया कि सिपाही के दुर्व्यवहार के बारे में शिकायत की गई। वह जानबूझकर उलझ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें