फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत,10 जख्मी

Tue, 29 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक चालक की मौत हो गई और दस लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार राजस्थान के मेवादा जिले के सहकर्स निवासी चांद मोहम्मद ट्रक चालक था। सोमवार देर शाम वह ट्रक लेकर सोनौली बाॅर्डर के उस पार नेपाल के बेलहिया कस्टम पर गाड़ी खड़ी कर एक दूसरी ट्रक के पीछे सो गया।

कुछ देर बाद उसका चालक गाड़ी बैक करने लगा। वह चांद मोहम्मद को देख नहीं सका और कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की रात नौ बजे बजे कोठीभार निवासी विशाल मद्धेशिया,बल्लू मद्धेशिया, बसंत जायसवाल, संतोष गुप्ता,गब्बर व चालक व गाड़ी  मालिक चुलबुल दुबे रोडवेज बस स्टैण्ड से खाना खाकर वापस घर लौट  रहे थे।

जैसे ही वो बाइपास पहुंचे सुनसान सड़क देख गाड़ी चला रहे  चुलबुल ने गति को तेज कर दी। आगे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और  सड़क के किनारे एक बिजली के खम्भे से टकरा गयी। जिसमे चार लोग गम्भीर रूप से  घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर  पहुंचाया गया।
विज्ञापन


 जहां चिकित्सकों ने विशाल मद्धेशिया, बल्लू मद्धेशिया व संतोष  गुप्ता की स्थिति बिगड़ती देख तुरंत मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार खोरिया बाजार से लक्ष्मीपुर की ओर जा रही टैंपो करैलिया गॉव  के पास अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। उसमें सवार सात लोग चोटिल हो गए। टेंपो मे सवार सावित्री राधिका, दुखी, रोजन, करन  समेत छह लोगों को चोटें लगी हैं।झ खुशहालनगर प्रतिनिधि के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के खानापुर निवासी अशोक पांडेय अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उसी थाना क्षेत्र के भुवना गांव के पास बाइक लेकर अनियंत्रित हो गए। जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें