फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहां से गांगी बाजार वाले मार्ग पर हुआ हादसा, एक घायल
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहां से गांगी बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों की टक्कर हो गईं। हादसे में ग्राम पंचायत गोनहां के दिलबहार चौराहा निवासी मनोज कुमार (38) की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भोलू निवासी ग्राम पंचायत करमौरा टोला पतरकी थाना गुलरिहा, गोरखपुर को थोड़ी हल्की चोट आई। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
ग्राम पंचायत गोनहां के दिलबहार चौराहा निवासी मनोज कुमार उर्फ राजू पाल रविवार की शाम किसी काम से बाइक से गोरखपुर जनपद के पीपीगंज कस्बे में जा रहा था। अभी वह गांगी-नरकटहां मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान रविवार की रात लगभग 10 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक मनोज कुमार के एक पुत्र आयुष व पुत्री आयुषी हैं। उसकी दिलबहार चौराहे पर खाद व बीज भंडार की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पत्नी सिंधु व माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना की की खबर सुनकर आसपास के लोगों की उसके घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें