मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के बृजमनगंज मार्ग पर स्थित बेलौही चौराहे के पास बुधवार शाम को तीन बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए।
बाइक सवार साजिद (23) निवासी सोनौली थाना बृजमनगंज एवं दिलशाद (28) निवासी ग्राम खसरा पोखर इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दो बाइक पर सवार तीन लोगों को हल्की चोट लगने के कारण घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान दिलशाद की मौत हो गई है। घर पर सूचना दे दी गई है।