फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक को बगैर हेलमेट में कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक को बगैर हेलमेट में कर दिया चालान
विज्ञापन

महराजगंज। यातायात माह में पुलिस की कार्रवाई का आलम यह है कि वह मैजिक चालक का चालन बिना हेलमेट में कर रही है।
महराजगंज नगर पालिका के पिपरदेउरा के रहने वाले चरन सिंह का मैजिक सामान ढोने के लिए किराए पर चलता है। पांच नवंबर को मैजिक का चालान हो गया। मोबाइल पर संदेश आया कि बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने के कारण चालान किया गया है। 1000 रुपये शमन शुल्क जमा करना पडे़गा।
विज्ञापन

तीन दिन के अंदर शमन शुल्क जमा करने के लिए निर्देशित किया गया है। चरन सिंह के अनुसार मैजिक का चालन बिना हेलमेट में होना चौंकाने वाली बात है। यातायात निरीक्षक हरि सिंह ने बताया कि अगर ऐसा हुआ होगा, तो जांच करके सुधार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें