फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में बाइक सवार एक कांवड़िए की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 06 Aug 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। त्रिवेणी से जल लेकर ईटहिया शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने आ रहे एक कांवड़िए की नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत रानीनगर के पास साहूमारा पुल पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। नेपाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का नवल परासी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र के ओडवलिया निवासी ओमप्रकाश भारती (35) और अशोक राजभर (36) एक बाइक से रविवार रात में नेपाल के नवलपरासी जिला स्थित त्रिवेणी धाम जल भरने पहुंचे थे। सोमवार सुबह कोतवाली ठूठीबारी स्थित पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया पर जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए। दोनों रानीपुर के पास साहूमारा पुल पर पहुंचे थे।
इसी बीच बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे में ओमप्रकाश भारती की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक राजभर की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


त्रिवेणी पुलिस चौकी इंचार्ज महेश राय माझी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों युवकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक ओमप्रकाश भारती के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवल परासी जिला अस्पताल भेज दिया गया है।अशोक का इलाज नवल परासी जिला अस्पताल में चल रहा है। इन्होंने कहा कि बाइक चालक के पास हेलमेट था। लेकिन वह लगाया नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें