ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहवा जंगल में पुराने घर की ईंट निकालने से मना करने पर पटीदारों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। गांव निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पुराने घर व खेत के बंटवारे को लेकर मेरे पति और पटीदार कन्हई के बीच आपसी सहमति से तय हुआ था कि गेहूं की फसल कट जाने के बाद हम दोनों भाई मिल बैठकर इसका निस्तारण करेंगे
शिकायतकर्ता का कहना है कि 2 जनवरी की सुबह 10 बजे कन्हई चौहान अपने लड़के मुकेश चौहान और उसकी पत्नी सोना के साथ मिलकर पुराने घर की ईंट निकाल रहे थे। आरोप लगाया कि उसके पति मुरली ने मना किया तो तीनों मिलकर गाली गलौज करते हुए उनको लात, मुक्के और डंडे से मारने लगे। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया की पीड़िता मीना देवी की तहरीर पर आरोपी कन्हई चौहान, मुकेश चौहान, सोना के खिलाफ संबधित धाराओ्रं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।