चिउटहां। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के देउरवा बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे दो बाइक आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, बाइक संख्या यूपी 56 बीबी 5499 और यूपी 56 एएक्यू 3867 की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में राजकुमार साहनी निवासी बेलवा, थाना ठूठीबारी के सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनोज यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर भिजवाया।