फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव--फरेंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद पर आजाद व सदस्य पद पर 95 ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रधान के एक तथा ग्राम सदस्य पद के 95 पदों की मतगणना सोमवार को जिले के आठ ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में प्रधान पद के प्रत्याशी आजाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी साहब अली को हराया।
फरेंदा के चुनाव अधिकारी धनेश यादव ने बताया कि एसडीएम अभय गुप्ता की देखरेख में आयोजित हुई मतगणना में बड़हरा वार्ड नंबर 10 से सुुुशीला, रामनगर के वार्ड नंबर 15 से अंगिरा, गढ़वा के वार्ड नंबर एक से आरती, दो से सुरेंद्र, तीन से शकुंतला, सात से सुरेश, आठ से राजेंद्र, नौ वार्ड से रमेश व वार्ड नंबर दस से फोटो निर्वाचित हुईं। वहीं, बरातगाड़ा के वार्ड नंबर एक से साधुसरन, सात नंबर वार्ड से गौतिरा, नौ से रामफल, दस वार्ड से बुद्धू व वार्ड नंबर 12 से विद्यासागर, मुड़िला के वार्ड नंबर 6 से रागिनी व छितही के वार्ड नंबर 11 से मिश्रीलाल तथा डड़वार बुजुर्ग के वार्ड नंबर एक से प्रमिला, वार्ड नबंर दो से अमरजीत, वार्ड नंबर छह से प्रेमा, वार्ड नंबर सात से प्रद्युम्न, वार्ड नंबर आठ से रुणधावती तथा वार्ड नंबर 11 से पराग निर्वाचित हुए है। अड्डा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक नौतनवां ब्लॉक के बैकुंठपुर बोदरवार के वार्ड नंबर एक में सदस्य पद पर सुरजा देवी विजयी हुईं, वहीं चंडीथान में वार्ड नंबर 3 से अयोध्या, वार्ड नंबर 7 से बासमती और वार्ड नंबर 11 से मंजू देवी को जीत मिली।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सूरपार में प्रधान पद पर आजाद ने 743 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी साहब अली को हराया। ग्राम सदस्य पद पर परसौनी कला के वार्ड नंबर 12 से ओमप्रकाश यादव, 13 से ईमानदारी और वार्ड नंबर 15 से आशिया चुनाव जीती हैं। पैसिया उर्फ कोनघुसरी में वार्ड नंबर 5 से राधेश्याम और वार्ड नंबर 7 से लक्ष्मी देवी को विजय हासिल हुई। सिंहपुर कला में वार्ड नंबर 1 से सुदर्शन, वार्ड नंबर 10 से हरीराम और 11 से महेंद्र यादव सदस्य चुने गए।सिसवा प्रतिनिधि के मुताबिक रामपुर खुर्द के वार्ड नंबर 11 में बलराम ने सुधीर को हरा जीत दर्ज की।
पनियरा प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम रजौड़ा में वार्ड नंबर एक से रंगीता, वार्ड नंबर तीन से ममता, वार्ड नंबर छह से रीमा, वार्ड नंबर सात से बृजेश कुमार, वार्ड नंबर 11 से नसरुद्दीन व वार्ड नंबर 12 से कमलावती विजयी हुई हैँं। जर्दी में वार्ड नंबर दो से गुड्डी, आठ से गिरजा व 11 से कोईल तथा धनखरी के वार्ड नंबर तीन से अनिल व आठ से श्यामसुंदरी विजयी हुई हैं। परतावल के ग्राम कम्हरिया खुर्द के वार्ड नंबर एक से किताबुन व नौ से साजबुन तथा बांसपार कोठी से वार्ड नंबर 11 से अंगिरा, 13 से सुमित्रा, 14 से अमेरिका तथा 15 से धर्मेंद्र ने जीत दर्ज की है। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम केशौली केे वार्ड नंबर चार से शिल्पा व वार्ड नंबर 10 से निर्मला, ग्राम शाहाबाद के वार्ड नंबर छह से उषा व 11 से अस्मिता तथा ग्राम राजमंदिर कला से वार्ड नंबर दो से आभा, वार्ड नंबर तीन से कमलेश, वार्ड नंबर पांच से धर्मेंद्र, वार्ड नंबर छह से राजेश व वार्ड नंबर सात से दुर्गावती ने जीत दर्ज की है। निचलौल ब्लॉक के बूढ़ाडीह कला,सोहट, सिरौली, शीतलापुर, मोजरी, कमता, लक्ष्मीपुर खुर्द, कटहरी कला, पैकौली कला व भेड़िया में भी सदस्य के कुल 22 वार्डों में प्रत्याशी विजयी हुए।
बुजुर्ग के एक सदस्य को लाटरी से मिली विजय
फरेंदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में भी काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। डड़वार बुजुर्ग के वार्ड संख्या दो में दो प्रत्याशी मैदान में रहे। जहां पर 44 मत पड़े थें। दोनों प्रत्याशी 22 मत पाकर बराबरी पर रहे। प्रत्याशियों ने पुन: मतगणना की सिफारिश की तो एसडीएम अभय गुप्ता ने खुद मतगणना किया तो भी बराबरी पर रहे। दोनों प्रत्याशियों की सहमति से लाटरी निकाला गया जिसमें अमरजीत को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

निविरोध निर्वाचित बीडीसी का हुआ स्वागत
फरेंदा। विकास खंड के ओड़वलिया ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 36 विजयी सदस्य की मौत से रिक्त हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट से हरिश्चंद पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिनको चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। उनके निर्विरोध चुने जाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान जगराम चौधरी ग्राम प्रधान, मनोज कुमार संतकुमार पांडेय, मुनिराम गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, विष्णु यादव, रामहित, वकील, मुख्तार खान, रामकृपाल गुप्ता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें