फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल और ठूठीबारी जाने के लिए करना पड़ रहा घंटों बसों का इंतजार

Thu, 01 May 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बस डिपो महराजगंज के पास 67 बसों की फेहरिस्त होने के बाद भी लोकल रूट पर यात्रियों को समय से बस नहीं मिल रही है। आलम यह है कि ठूठीबारी रूट पर जाने वाले यात्रियों को एक से डेढ़ घंटा तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बस स्टेशन पर निचलौल, ठूठीबारी जाने के लिए यात्री इंतजार करते मिले। दोपहर 12 बजे से करीब डेढ़ बजे तक बस नहीं मिलने से यात्री भटकते रहे। लोकल रूट पर रोजाना समस्या बनी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। निचलौल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे नरेंद्र ने बताया कि गर्मी के मौसम में बस का इंतजार करने में समस्या हो रही है।
डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई। लग रहा है टेंपो-टैक्सी से जाना पड़ेगा। बबलू तिवारी ने बताया कि चार दिन पहले भी यही समस्या थी।
विज्ञापन

बस स्टेशन से लोकल रूट की बसों के संचालन का निर्धारित समय नहीं होने से यह दिक्कत होती है। अजय कसौधन, दीपू पटेल ने बताया कि निचलौल जाने वाली बस गोरखपुर से ही भरी आ रही है, जिससे उसमें दाखिल होना मुश्किल है। एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि लग्न में यात्री बढ़े हैं इसलिए भीड़ बढ़ गई है। अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें