फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंबाइन की चपेट में आकर एक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर कुर्मी टोला के पास गेहूं की मड़ाई कर रहे एक कंबाइन मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विछिप्त था, जो उसी खेत में पहले से ही सोया हुआ था। गेहूं की मड़ाई करते हुए कंबाइन मशीन उसके उपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें