फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब तक विद्यालयों में नहीं पहुंची किताबें

Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया, लेकिन विद्यालयों में अब तक नए सत्र की किताबें नहीं पहुंची हैं। पुरानी किताबें बांटकर फोटो खिंचवाकर विभाग काम चला रहा है। इस कारण से नए सत्र से स्कूल जाने वाले बच्चों के बैग में पुरानी किताबें ही देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास मंच के संयोजक रमाकर कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि सरकार व विभाग बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में भी कई स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुंच सका था। अभिभावक रामध्यान मल्ल, रोशन, विद्या सिंह, इबरार खां, सचिन ने बताया कि 151 परिषदीय स्कूलों में करीब 13 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इस वर्ष अभी तक नए शैक्षणिक सत्र की किताबें नहीं पहुंची हैं। कहीं-कहीं तो पुरानी व नई कोई किताब बच्चों के पास नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने बताया कि जल्द ही बच्चों को किताब उपलब्ध करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें