फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माण कराने के नाम पर लगाया एक करोड़ का चूना

Thu, 18 Apr 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कंस्ट्रक्शन कराने के नाम पर जालसाजों ने सोनभद्र निवासी एक व्यक्ति को एक करोड़ का चूना लगा दिया। आरोप है कि काम न होने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान मारकर नेपाल में फेंकवाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, कुड़िया औरीमोड़ के पास थाना अनपरा जिला सोनभद्र निवासी काशी प्रसाद वर्तमान में महराजगंज में रहकर कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। राज्य के कई जनपदों में उनका काम चलता है। पूर्व परिचित यादव पालयम थाना व जिला बापट्ला आंध्र प्रदेश निवासी कम्मा पवन कुमार ने फोनकर बताया कि महराजगंज में ठेकेदारी से संबंधित काम है। इसमें एक करोड़ रुपये खर्च करोगे तो आपको करीब 15 लाख रुपये का फायदा होगा। इसमें लाभ का 30 प्रतिशत देंगे। सारा कंस्ट्रक्शन का काम अपने स्तर से तथा अपने व्यक्तियों द्वारा व्यवस्थित करके कराता रहूंगा। उसके झांसे में आकर उसके बताए गए खातों में कई बार में एक करोड़ रुपये भेज दिए। इसके बाद भी काम नहीं हुआ।
प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि आरोपी कम्मा पवन कुमार व पत्नी निशा कुमार निवासी यादव पालम, बापटला आंध्र प्रदेश, राजेश्वर त्रिपाठी पता अज्ञात के अलावा एक अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

इस तरह भेजी गई रकम :
महराजगंज में चार माह बाद आया तो कम्मा पवन कुमार द्वारा कराये जा रहे जेएससी कंपनी के कंस्ट्रक्शन काम को दिखाया गया। उसके खाते में 15 सितंबर 2022 को 10,000 रुपया, 20 सिंतबर 2022 को 90,000, 21.सिंतबर 2022 को 78,000 रुपये दे दिया। कम्मा पवन कुमार के खाते में 26 सिंतबर 2022 को 60,000 और 28 सिंतबर 2022 को 1,29,000 रुपये दिया। सितंबर माह में कुल 3,67,000 रुपये व अक्तूबर 2022 में 988500 रुपया व माह नवंबर में 15,38,000 रुपये व दिसंबर माह में कुल 28,30,000 रुपये, जनवरी 2023 में कुल 7,98,300 रुपये व फरवरी माह में कुल 6,70,000 रुपये, माह मार्च 2023 में 15,36,450 रुपये, माह अप्रैल में 803400 रुपया, माह मई में 3,81,500.00 रुपया, माह जून में 50,000 रुपया कम्मा पवन कुमार के खाता में भेजा। एक नवंबर 2022 में 5,00,000 रुपये व माह दिसंबर, 10 2022 में 9,00,000, आठ अप्रैल 2023 में 4,00,000 रुपये व 10 अप्रैल में 1,00,000 रुपये खाते में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें