फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार लाख नेपाली रुपये के साथ एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। एसएसबी जवानों ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से चार नेपाली रुपये बरामद किया है। रविवार को 22वीं वाहिनी ठूठीबारी के एसएसबी जवान भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 505/10 के पास मरचहवां बगीचे के पास ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में एक बाइक सवार युवक आया। उसे रोककर जवानों ने तलाशी ली तो चार लाख नेपाली रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कहार निवासी ग्राम मझौनी जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई। सहायक कमांडेंट भोगराजु वासुपल्ली ने बताया कि मरचहवा बगीचे से युवक से पास से चार लाख रुपये बरामद हुए हैं। उसे ठूठीबारी कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें