सोनौली। नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर की पगडंडियों पर गश्त के दौरान एसएसबी-22 वाहिनी के जवानों ने ग्राम जसवाल के पास नेपाल से तस्करी कर लाए गए एक पिकअप पर लदे मक्का और कद्दू के बीज बरामद किया। तस्करी के सामान के साथ जवानों ने चालक को गिरफ्तार कर किया है।
शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे एसएसबी-22 वाहिनी को सूचना मिली कि जसवल गांव के रास्ते बड़े पैमाने पर तस्करी की जानी है। सूचना के बाद जवान जसवल गांव के निकट घेराबंदी कर इंतजार करने लगे। इस दौरान एक पिकअप आता दिखाई दिया, जिसे रोक कर जवानों ने जब तलाशी ली तो उसमें नेपाल से तस्करी कर लाए गए तुर्की के मक्का और कद्दू के बीज बरामद हुए।
एसएसबी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा ने बताया कि एक पिकअप, 90 बैग तुर्की का मक्का (प्रत्येक बैग 25 किलोग्राम ) कुल 2250 किलोग्राम, कद्दू के बीज 10 बैग (प्रत्येक बैग 35 किलोग्राम ) कुल 350 बरामद कर मौके से संतोष पासवान निवासी सोनौली को गिरफ्तार किया गया।