फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 74 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल से एक बोरे में भरकर नेपाली शराब भारतीय सीमा क्षेत्र में लेकर आते समय ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जांच के दौरान बोरे में रखी 74 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से एक व्यक्ति भारी मात्रा में नेपाली शराब बोरे में भरकर भारतीय सीमा क्षेत्र में आ रहा है। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी। इसी दौरान डिघवा पोखरी के पास चकरोड के रास्ते एक व्यक्ति बोरे में कुछ लेकर आता हुआ दिखाई दिया।
संदेह होने पर पुलिस के जवानों ने व्यक्ति को रोककर जांच की तो बोरे में भरा 74 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी दीपलाल के रूप में हुई। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि नेपाली शराब के साथ पकड़े गए आरोपी दीपलाल के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें