नौतनवा। क्षेत्र में डिहवा पुल के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर कार में लदा भारी मात्रा में कास्मेटिक क्रीम बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बरामद सामान समेत आरोपी को कस्टम को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की नेपाल निर्मित फेस क्रीम कार में लेकर कोई जा रहा है। पुलिस डिहवा पुलिया के पास पहुंची तो एक संदिग्ध कार दिखी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 30 गत्ते में 576 पैकेट में 17230 पीस फेस क्रीम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजन चौरसिया निवासी कोल्हुई थाना कोल्हुई बताया। संवाद