नौतनवा। अड्डा बाजार चौकी पुलिस ने धोतिअहवा गांव के चखनी चौराहे से एक व्यक्ति को 35 बोतल नेपाली शराब बरामद कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार, होली त्योहार के दृष्टिगत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति नेपाली शराब लेकर जा रहा है। पुलिस चखनी चौराहे पर पहुंची तो एक व्यक्ति झोला लिए दिखा पुलिस को देखते ही वह भागने के फिराक में था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली तो झोले में 35 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र निवासी धोतिअहवा थाना नौतनवा बताया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है। संवाद