फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेजाब पीने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

Sun, 11 Jun 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में खेल रही थी परिधी, एक कोने में रखी थी तेजाब से भरी शीशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में शुक्रवार को दोपहर में घर में रखे तेजाब को खेलते वक्त डेढ़ साल की बच्ची ने पी ली। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रात में उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार अमित यादव की बेटी परिधि अपने घर में खेल रही थी। फर्श पर एक कोने में शीशी में तेजाब रखा था। तेजाब पीने के वह रोने लगी। परिजन उसके पास पहुंचे तो तेजाब फर्श पर गिरा हुआ था। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पायल साफ कर महिलाओं ने रख दिया था तेजाब
शुक्रवार को एक युवक फेरी लगाकर गांव में सोने-चांदी के सामान साफ कर रहा था। अमित यादव के घर की महिलाओं ने भी पायल साफ कराया था। महिलाओं ने उससे एक शीशी तेजाब खरीद ली थी। उसे घर में एक किनारे रख दिया था। बच्ची के हाथ वही शीशी लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें