फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पराली जलाने से बगल के खेत की एक एकड़ फसल भी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैनिहा निवासी आशा सिंह एवं चमेली ने एसडीएम एवं सोनौली थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर उनकी धान की फसल को आग से नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके गाटे से सटे कुछ अन्य लोगों का भी खेत है। उन्होंने मंगलवार को अपने खेत की पराली जला दी। इसके कारण आग की लपटें उनके खेत में पहुंच गई और खड़ी फसल धूं-धूंकर जलने लगी। किसी तरह लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन घटना में करीब एक एकड़ फसल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें