फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर में कम और देहात क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की समस्या ज्यादा

Tue, 10 Mar 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को आपूर्ति विभाग ने बुलाई कंपनियों के जिम्मेदारों की बैठक
विज्ञापन


गोरखपुर। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शहर में रसोई गैस की आपूर्ति की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन देहात क्षेत्रों में अभी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर एचपी एजेंसियों से गैस सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के सामने समस्या बनी हुई है। ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। जबकि आपूर्ति उपभोक्ताओं की मांग के हिसाब से कम बताई जा रही है।

होली के बाद से चौरी-चौरा व सरदारनगर क्षेत्र में गैस की किल्लत ज्यादा देखने को मिल रही है। इस क्षेत्र में छह से अधिक गैस एजेंसियां होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं शादी-विवाह के सीजन के कारण गैस की मांग भी बढ़ गई है, जिससे समस्या और गहरा गई है। स्थिति का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर बिचौलियों के सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता संतोष का कहना है कि जहां एजेंसियों पर गैस नहीं मिल रही, वहीं कुछ लोग 1200 रुपये से अधिक कीमत पर सिलिंडर बेच रहे हैं। हालांकि एजेंसी संचालक गैस की कमी से इन्कार कर रहे हैं। इधर, समस्या को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग ने गैस और तेल कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके पहले ही विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस या पेट्रोलियम पदार्थों की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को समय से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

एजेंसियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जैसे ही गैस की आपूर्ति पहुंचे, तत्काल उपभोक्ताओं को वितरण कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। एजेंसियों को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। यदि कहीं उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है तो उसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें