फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पौष पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने नदियों में डुबकी लगाकर दान किया

Thu, 25 Jan 2024 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नदियों में स्नान कर दान और सूर्य देव को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में डांडा नदी के हरदीडाली पुल के पास, दोमुहान घाट, बैरिहवा घाट और रोहणी नदी के श्यामकाट, रतनपुर, कल्याणपुर, सिरसिया घाट आदि नदियों में पौष पूर्णिमा के दिन बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देकर दान पुण्य किया।
विज्ञापन

परमानंद शास्त्री ने बताया कि कहा जाता है की पूर्णिमा की तिथि चंद्रमा की प्रिय होती है। पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान है। साथ ही इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर विधिपूर्वक भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें