परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लक्ष्मीनगर में अधूरी नाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में अभिमन्यु सिंह, चंद्रभान, फिरोज, अजमत अली, सद्दाम, श्यामसुंदर, सतई, राजेश और आदित्य चौधरी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि एक भूमि पर नाली दर्ज है। इसके बावजूद यहां नाली का निर्माण आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे पानी रास्ते पर बहता रहता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने नाली का निर्माण पूरा कराकर उसे आबादी के पास स्थित गड्ढे से जोड़ने की मांग की है।