फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगीचे में पेड़ से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम महुआरी के टोला रायपुर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में एक पेड़ से अधेड़ व्यक्ति का शव लटका मिला। शव की पहचान जयराम (50 वर्ष) निवासी महुआरी, टोला रायपुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बाग की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। जयराम की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। हालांकि, मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें