महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बलिया पुल के पास पांच महीने पहले सड़क हादसे में तीन महिलाओं के घायल होने के मामले में अब जाकर प्राथमिकी दर्ज हुई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पिपरदेउरा निवासी सरिता के अनुसार, सात मई को बलिया पुल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार सफेद थार ने उन्हें, उनकी किराएदार माया और माया की मौसी आरती को टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों घायल हो गई थीं। आरती का पैर कुचल गया था। सरिता ने थाने और एसपी से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय पहुंचीं। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।