महराजगंज। नव्या इंडिया फाउंडेशन की ओर से केएमसी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में विद्यार्थियों को माइंडफूल के अन्तर्गत समय प्रबंधन व मानसिक संतुलन संबंधी जानकारी दी गई।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान काउंसलर सीमा सहाय ने बताया कि आज से तीस साल पहले कार्य के लिए संसाधन पर्याप्त नहीं थे और न ही स्वचालित मशीनें थीं। जिसकी वजह से समय का उपयोग पूर्ण रूप से हो जाता था। अब स्वचालित मशीनों के होने से कार्य आसान व कम समय में हो जाते हैं। फिर भी आज के दिनों में किसी भी व्यक्ति के पास समय नहीं है। यह सोचने की बात है कि ऐसा क्यों हो रहा है। इसकी मुख्य वजह है कि हमारा समय के साथ और स्वयं का मानसिक संतुलन ही नहीं है। फाउंडेशन के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट उड़ान के बारे में ट्रेनर गुलशन कुमार ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर केएमसी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट की प्राचार्या डाॅ. भानुप्रिया, अमित, गुलाफ्सा आदि मौजूद रहे। संवाद