फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इफको के केंद्रों को किसान सम़ृद्धि केंद्र के रूप मेें करें विकसित

विज्ञापन
इफको के केंद्रों को किसान सम़ृद्धि केंद्र के रूप मेें करें विकसित
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक के सहकारी विक्रेताओं के प्रशिक्षण के दौरान किया आह्वान
- नगर के विवाह भवन में हुआ सहकारी विक्रेताओं का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इफ्को के सभी केंद्रों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित करें। साथ ही कृषकों को इफको नैनो यूरिया के प्रयोग और उपयोगिता के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शुक्रवार को नगर केे एक विवाह भवन में हुए उर्वरक के सहकारी विक्रेताओं के प्रशिक्षण के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषक गोष्ठी,फसल प्रदर्शन लगाने के लिए भी किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। सभी उर्वरकों का पीओएस मशीन से वितरण करें, स्टॉक रजिस्टर व रेट बोर्ड को सही रखस जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है, जब विक्रेता दिशानिर्देश के मुताबिक अपना कार्य करें। इफको के महाप्रबंधक एचपी मल्ल ने कहा कि सभी विक्रेता पूरी तत्परता से नैनो यूरिया का प्रचार-प्रसार करें। क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार मौर्या ने कहा कि नैनो यूरिया के बाद अब नैनो डीएपी के प्रयोग पर भी किसान बल दें। भविष्य में खेती इन्हीं उर्वरकों पर आधारित होगी, ऐसे में जरूरी है कि हम पहले से उसके लिए अभ्यस्त हो जाएं। कार्यक्रम में आलोक दीक्षित, लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सतेंद्र पटेल,कांति शुक्ला, रणंजय सिंह, रामानंद सिंह, सुरेंद्र कसौधन, राजेश पटेल, इफको सेवा केंद्र प्रभारी जीडी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें