महराजगंज। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद जिले में मंगलवार को धूम धाम से मनाया गया है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में नमाज अदा कर सलामती की दुआ मांगी। नमाज के दौरान ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
जिले के विभिन्न मस्जिदों में नमाज पड़ा गया । जामा मस्जिद, तहसील गेट के सामने स्थित मस्जिद, मऊपाकड़ स्थित मस्जिद सहित कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बकरीद में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन चुस्त दुरूस्त रहा। नगर के चौराहे से लेकर सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस मौजूद रही।
डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी भारत सिंह यादव जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा करके जायजा लेते रहे। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर मंगलवार को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम व एसपी ने थाना परिसर में मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
अड्डा बाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांति पूर्वक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पुलिस की मौजूदगी में सुबह ईदगाहों मे नमाज अदा की गई। अड्डा बाजार, सिंहपुर, भैसहियां पाठक, बनवाटारी, पड़रहवां, बैरवां बनकटवां, कौलहीं एवं बैरिया के ईदगाहों पर नमाज अदा की गई।
बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार नयनसर के सोनौली, हरसहायपुर, बंजरहा सिकरी, बहदुरी, बृजमनगंज, फुलमनहा, लेहड़ा, दुबौलिया, बदलबाग, महुलानी, आदि ईदगाहों में कही सुबह साढ़े सात बजे तो कहीं आठ बजे अदा की गयी। नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को मुबारक बाद दिए। बारगाह में अमन चैन के लिए दुवाएं मांगी।