सबया ढाला स्थित लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में दंगल में दमखम दिखाते पहलवान।
सिसवा बाजार। कस्बे के सरदार पटेल नगर वार्ड सबया ढाला स्थित लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में विजयादशमी के मौके पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें ओमप्रकाश ने प्रतिद्वंन्दी धीरेंद्र को पराजित कर प्रथम स्थान पर रहे।
दंगल का शुभारंभ नगर पालिका परिषद सिसवा के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया। इसमें रामपुर गोनहा जंगल टोला के पहलवान ओमप्रकाश ने लक्ष्मीपुर कोट के पहलवान धीरेंद्र को संघर्षपूर्ण मुकाबले मे पटखनी देकर दंगल के विजेता रहे। अन्य पहलवानों में पवन ने प्रिंस को, संतोष ने मिठ्ठू को, अमित ने सावन को व हरिलाल ने लोरिक को आसमान दिखाया।