सिसवा बाजार। कस्बे के बीजापार में बृहस्पतिवार को एक वृद्ध महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई, मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, बीजापार के असमन टोला निवासिनी कुसुमा देवी (60) अपनी बेटी सीमा के साथ अपने घर में रहती थी। सीमा का कहना है कि कुसुमा देवी सुबह खेत की ओर गई थी। कुछ देर बाद घर आई तो आंगन मे गिर गई और उसकी मौत हो गई।