फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन के विवाद में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को हुई मारपीट में एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका की इकलौती संतान बागमानी ने आरोप लगाया है कि जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उनकी मां पर हमला किया। हमले में लगभग 80 वर्षीय वृद्ध महिला घेघनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें