परसामलिक गांव में मंगलवार को आंवला के पेड़ से फंदा लगाकर लटकते एक वृद्ध का शव पाया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक चाट की दुकान लगाकर परिवार का गुजर बसर करते थे।
परसामलिक गांव के निवासी 55 वर्षीय रामअवध गुप्ता चौराहे पर चाट की दुकान लगाते थे। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी पत्नी पानमती और बड़ी बहू घर के अंदर चाट का सामान तैयार कर रही थीं। रामअवध घर के बगल में चारपाई पर सोए थे। पूर्वाह्रन लगभग 11 बजे किसी राहगीर की नजर पेड़ पर लटकती लाश पर पड़ी। इसे रामअवध के रूप में पहचाना गया।
उन्होंने अपनी लुंगी के फंदे से आंवला के पेड़ में लटकते हुए मिले। मृतक के दो पुत्र हैं एक टेंपो चलाता है और दूसरा चाट की दुकान करता है फंदा क्यों लगाया। इसकी जानकारी नहीं है। बड़े पुत्र रामदास ने पुलिस को तहरीर दी है कि पिता को शराब पीने की लत थी। इधर कुछ दिनों से उनका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं चल रहा था । परसामलिक इंस्पेक्टर रफीक अहमद का कहना है कि तहरीर मिली है । मामले की जांच की जा रही है।