दो पक्षों में मारपीट में वृद्ध की मौत, गांव में पुलिस बल तैनात
कोल्हुई। महुवारी टोला रायपुर में शनिवार देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पारस और रामबेलास के पक्ष के लोगों में भूमि के विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें पारस (60), जितेंद्र, महेंद्र, निर्मला, मल्लू घायल हो गए। लोगों ने आनन फानन पारस को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों की मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।