फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट में घायल बुजुर्ग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
मारपीट में घायल पिचरूखी निवासी रामलाल को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत करते प्रभारी निरी - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मारपीट में घायल बुजुर्ग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने इलाज के लिए लखनऊ भेजवाया
फरेंदा। पिचरुखी में सात दिसंबर को बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रामलाल की हालत नाजुक हो गई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। परिवार की हालत ठीक न होने के कारण ग्रामीण घायल बुजुर्ग को लेकर शनिवार को थाने पहुंच गए। परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने आर्थिक मदद देते हुए उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजवाया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के पिचरुखी के टोला रघुनाथपुर में सात दिसंबर को मारपीट के दौरान रामलाल (80) व गंगा की गांव के ही परशुराम, कमलदीप, आशीष व फूलमती से मारपीट हो गई। जिसमें कुल्हाड़ी के प्रहार से बुजुर्ग रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि घायल को इलाज के लिए लखनऊ भेजवा दिया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें