अधिकारियों से कोरोनारोधी टीकाकरण की तैयारी का लिया जायजा
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में कोरोनारोधी टीकाकरण के मसले पर मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें एसएसबी जवानों को कोरोना रोधी टीका लगाने के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा टीकाकरण जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन्हें टीका लगना है, उन्हें समय से संदेश मोबाइल पर पहुंचने चाहिए। टीकाकरण स्थल पर सभी जरूरी औपचारिकताएं बेहतर ढंग से पूरी करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तैयारी के बारे में जानकारी ली।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार 11, 12, 18 एवं 22 फरवरी को कोरोना रोधी टीका लगेगा। इसके लिए संबंधित केंद्रों पर बेहतर ढंग से व्यवस्था की जा रही है। बूथ पर तैनात होने वाले कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी जा चुकी है। टीकाकरण के दौरान प्रत्येक कक्षा में तैनात रहने वाले कर्मियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले से लेकर ब्लॉक स्तरीय कोविड वैक्सीन रूम के पास कड़ी सुरक्षा है। सभी स्टोर सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। इस दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी, सीएमएस डॉ. एके राय के अलावा एसएसबी के अधिकारी मौजूूद रहे।