फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल से लकड़ी लदी पिकअप लेकर तस्कर फरार, ढूंढ रहे वनकर्मी

विज्ञापन
टेढ़ी घाट बीट में काटा गया लकड़ी। 
विज्ञापन
वन कर्मियों की टीम मामले की जांच में जुटी, लकड़ी कहां ले जाई गई होगा, इसका लगाया जा रहा अनुमान
विज्ञापन

पिकअप सहित लकड़ी लेकर गोरखपुर की ओर चले गए थे तस्कर, तस्कर का पीछा करने के दौरान गिरकर घायल हो गए थे दरोगा
महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के अचलगढ़ जंगल में बुधवार की रात पिकअप पर लदी लकड़ी लेकर तस्कर फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में वन कर्मियों की टीम जुटी है। टीम पता लगा रही है कि तस्कर लकड़ी को कहां लेकर जा सकते हैं। अनुमान के आधार पर संभावित स्थानों की जांच की जा रही है। मामले को लेकर वन विभाग के उच्चाधिकारी सख्त हैं। मामले में लापरवाही वन कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
सूत्र बताते हैं कि अचलगढ़ जंगल से लकड़ी लेकर तस्कर पिकअप से तेज गति से निकले थे। तस्करों का पीछा करने के दौरान वन दरोगा को चोट लग गई और तस्कर फरार हो गए। वाहन को रोकने के लिए जब वन विभाग की टीम ने इशारा किया तो चालक ने पिकअप की गति इतनी तेज कर दी कि अगर वन कर्मी संभले नहीं होते तो पिकअप की चपेट में आ जाते। समरधीरा होकर तेजी से पिकअप आगे बढ़ी। अंदेशा है कि तस्कर गोरखपुर की ओर से चले गए। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पिकअप वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली जा रही है। अभी तक इस प्रकरण में कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

वैसे भी वन कर्मियों पर हमले की यह कोई नई बात नहीं है। ऐसा अक्सर होता रहता है। खासकर ठंड और कोहरे का असर अधिक होने पर लकड़ी तस्कर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि वन क्षेत्र की कीमती लकड़ियों को तस्कर काट तक गोरखपुर समेत अन्य शहरों में पहुंचाते हैं। जंगल से लकड़ी निकलने के बाद किसी सेटिंग वाले आरा मशीन पर चिरान कराया जाता है। यहां से लकड़ी जरूरत के अनुसार आगे भेज दी जाती है।
डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि टीम जांच कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

केस नंबर एक
17 मई 2025 सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी रेंज क्षेत्र के जगपुर बीट के ग्राम पंचायत जगपुर उर्फ सलामतगढ़ में मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे रेंजर और वन विभाग पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। यही नहीं वन कर्मियों को धक्का देकर भगा दिया था।
केस नंबर दो
आठ अक्तूबर 2025 को फरेंदा रेंज में अवैध लकड़ी बरामद करने गई वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था। अराजक तत्वों ने वनकर्मियों पर ईंट-पत्थर बरसाए और उनकी वर्दी फाड़ दी थी। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

केस नंबर तीन
30 जुलाई थाना बृजमनगंज क्षेत्रांतर्गत खुर्रमपुर जंगल में सोमवार को रात गश्त के दौरान वनकर्मियों पर तीन व्यक्तियों ने चाकू और गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया था। वन कर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें