फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिथिलता बढ़ाएगी समस्या, बरसात में जलमग्न होंगे कार्यालय

Fri, 09 Jun 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जलनिकासी का स्थायी प्रबंध न होने से प्रत्येक वर्ष बढ़ती है मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राजकीय कार्यालय बससात के मौसम में जलमग्न नजर आते। क्योंकि जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं है। इस दिशा मेंं न तो नगर पालिका ध्यान दे रहा और न ही संबंधित विभाग। यदि समय रहते विभागीय अधिकारी नहीं चेते तो अधिकारियों, कर्मचारियों व फरियादियों की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
जिले में बहुत से ऐसे राजकीय कार्यालय हैं, जिनमें जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बरसात के मौसम में सरकारी कार्यालयों के परिसर में पानी भरा जाता है। सिविल लाइन वार्ड में स्थित गन्ना विभाग कार्यालय में नाली का प्रबंध न होने से कार्यालय परिसर में बारिश में जलभराव हो जाता है। कर्मियों को पानी से होकर कार्यालय में पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कार्यालय में नाली का निर्माण नहीं हो सका है। परिसर के दक्षिण तरफ तालाब भी है। ऐसे में पानी का स्तर जैसे ही बढ़ता है परिसर में पानी भर जाता है। कार्यालय व आवास तक जाने में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। आबकारी विभाग परिसर स्थित गोदाम में भी जलनिकासी के लिए नाली नहीं है। सड़क से काफी नीचे होने की वजह से हल्की सी बारिश में उसमें पानी भर जाता है।
जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रका यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में कार्यालय परिसर तक पहुंचने में समस्या आती है। समस्या के निदान के लिए प्रभावी कदम उठाया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गंगासागर यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग परिसर में बारिश में जलभराव होता है। जलनिकासी के उचित प्रबंध की दिशा में पालिका से समन्वय स्थापित कर कार्य होगा।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय ने बताया कि आबकारी विभाग परिसर का स्तर मुख्य सड़क से काफी नीचे है। हल्की सी बारिश में भी परिसर में पानी लग जाता है। समस्या के स्थायी निदान के लिए नए सिरे से प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें