फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाएं अधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाएं अधिकारी’
विज्ञापन

फरेंदा/धानी (महराजगंज)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के लिए राज्य महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी, धानी व बृजमनगंज का निरीक्षण किया। अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के साथ मरीजों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाएं।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने बनकटी सीएचसी पहुंच कर सफाई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, ओटी, प्रसव कक्ष, इंसेफेलाइटिस वार्ड, जच्चा-बच्चा कक्ष, टीकाकरण, एक्सरे कक्ष व उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। प्रसव वार्ड में पहुंच कर वार्ड में भर्ती महिला संजू निवासी पिपरा तहसीलदार से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी। सरकार ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल को मॉडल अस्पताल बना रही है। इस दौरान अधीक्षक डॉ अंग्रेंस सिंह, डॉ. एके पांडेय,डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. नेहा दिवेदी, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अंजनी सिंह, रामसरन गुप्ता, लालजी त्रिपाठी, डॉ. गौरव सिंह, गजेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने स्टाफ रूम, उपस्थिति पंजिका, डिलेवरी रूम, पैथालॉजी रूम के निरीक्षण के साथ ही वैक्सीनेशन रूम में जाकर कोरोना टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद चौधरी, डॉ. नीरज सिंह, डॉ .संजय मिश्रा, डॉ.हरिकेश कुमार, सत्य प्रकाश मिश्रा, राकेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें