फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ना किसानों का आक्रोश देख हाथ जोड़कर बचे अफसर

Thu, 16 Mar 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
गोष्ठी में आक्रो​शित किसानों को देखकर हाथ जोड़ते नजर आए अफसर।
विज्ञापन
अमहवा गांव में गन्ना किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई थी गोष्ठी
विज्ञापन

निचलौल। क्षेत्र के अमहवा गांव में बुधवार को आयोजित किसान गोष्ठी में गन्ना किसानों की आक्रोश देख विभाग के जिम्मेदार सहम उठे। इतना ही नहीं गोष्ठी में किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए अधिकारी हाथ जोड़कर बचते नजर आए।
गोष्ठी में शामिल किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी गन्ने की फसल लगाने के लिए किसानों को केवल लुभा रहे हैं। फसल लगाने के बाद गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना भूल जा रहे हैं। गन्ना किसान दिनेश यादव, अमरनाथ चौधरी, रामरतन, बृजभूषण, कैलाश, फिरोज आदि ने कहा कि विभाग के अधिकारी गन्ने की फसल लगाने के लिए जगह जगह गोष्ठी आयोजित कर रहे हैं। किसानों के खेतों में पहले से खड़ी गन्ने की फसल सूख रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर उद्यान वैज्ञानिक वसूली डॉ. पीके सिंह, उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर उषा पाल, मुख्य प्रबंधक पिपराइच शुगर मिल अरविंद, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, गन्ना निरीक्षक गड़ौरा डॉ. तेज प्रताप सिंह, सचिव सिसवा शुगर मिल डॉ. पीएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में गन्ना आयुक्त गोरखपुर उषा पाल ने कहा कि किसानों को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तत्काल निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें