जिलाधिकारी आवास के सामने झाड़ियों के बीच निर्माणाधीन अधिकारी आवास। संवाद
करीब साठ लाख खर्च कर अधूरा छोड़ दिया भवन, झाड़-झंखाड़ के बीच सांपों का बसेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर बना ऑफिसर्स हॉस्टल संवरने के पहले खंडहर में तब्दील हो गया। करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अधूरा भवन देखरेख के अभाव में झाड़-झंखाड़ से पट गया है। करीब 15 साल पहले से बन रहे इस भवन का निर्माण अब तक पूरा नहीं पाया है। अधिकारियों के रहने के लिए इसे बनवाया जा रहा था।
डीएम आवास की ओर जाने वाली सड़क से होकर एआरटीओ कार्यालय जाने पर मंदिर के पास एक खंडहरनुमा इमारत दिखती है। गेट पर झाड़ियां उगी हैं। जंग लगे गेट को देखने से लगता है कि इसे खुले हुए कई साल हो चुके हैं। गेट के पास थोड़ी दूरी पर खड़े नरेश ने बताया कि यह तो करीब 15 साल पहले बनना शुरू हुआ था। पता नहीं किन कारणों से पूरा नहीं हुआ।
गेट के बगल में एक छोटा सा रास्ता खुला हुआ था, उसमें गेट नहीं लगा था। अंदर प्रवेश करते हुए दाहिने तरफ बिजली का खंभा दिखा। तार बिखरे पड़े थे। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। अंदर जाने में डर लग रहा था। परिसर में उगी झाड़ियों के बीच सांपों का बसेरा है। दो मंजिला भवन बनकर तैयार है। कहीं-कहीं बाहर से प्लाटर नहीं हुआ है। अंदर भी कुछ खास काम नहीं हुआ है। लोहे की खिड़कियां लगी हुई हैं, वह भी जर्जर हो चुकी हैं।
...
कोट
भवन निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। गड़बड़ी कहां से हुई है, इसकी जांच कराने के बाद वास्तवित स्थिति की जानकारी हो सकेगी।
सत्येंद्र कुमार, डीएम