फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आराम से जमा हो रहे गुलाबी नोट

Thu, 25 May 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक में धन को जमा करने के लिए खड़े लोग।संवाद
विज्ञापन
80 प्रतिशत लोग बैंक खाते में जमा कर रहे हैं दो हजार के नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर क्षेत्र की बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट को जमा करने में लोगों को असुविधा नहीं हो रही है। आसानी से गुलाबी नोट को बैंकों में जमा व बदला जा रहा है। नगर क्षेत्र की 15 बैंक शाखाओं में प्रत्येक में न्यूनतम पांच व अधिकतम 50 लोग ऐसे आ रहे हैं, जिनके पास दो हजार का नोट है। इनमें से भी 80 प्रतिशत अपने खाते में जमा करा रहे हैं।
वर्ष भर से अधिक समय से बाजार में दो हजार के नोटों का चलन कम व 500 के नोटों का चलन अधिक दिख रहा है। रिजर्व बैंक की ओर से दो हजार के नोटों को बैंकों में 30 सितंबर तक जमा कराने के निर्णय के बाद सोमवार से उसे जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में चार-पांच लोग लाइन में खड़े मिले। मुख्य शाखा में तीन कैश काउंटर हैं, लेकिन एक को छोड़कर कहीं पर लोग नहीं दिखे। शाखा प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा के मुताबिक प्रत्येक दिन दो हजार के नोट बदलने वाले लगभग 50 लोग आ रहे हैं। अधिकांश लोग उसे खाते में जमा कर रहे।
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में कैश काउंटर खाली मिला। दो युवक धन जमा करने के लिए पर्ची भरते मिले। शाखा प्रबंधक दीपक कुमार यादव ने बताया कि हालात सामान्य है। यदि जमाकर्ताओं की भीड़ बढ़ी तो काउंटर की संख्य बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

यूनियन बैंक की शाखा में भी प्रतिदिन औसतन 10 लोग ऐसे आ रहे हैं, जिनके पास दो हजार के नोट हैं। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि बैंक में धन को जमा करने व बदलने में कोई समस्या नहीं है।
...
कोट
नगर समेत जिले की बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट को जमा करने में कोई समस्या नहीं है। खाताधारक या आम लोग सुविधाजनक तरीके से नोट जमा कर रहे हैं।
अमरेश कुमार मौर्या, मुख्य प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें