फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सूर्य उपासना का महापर्व छठ के मौके पर कस्बे के दुर्गा मंदिर मानसरोवर व प्रेम पोखरा मंदिर पर मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

फरेंदा कस्बे के दुर्गा मंदिर मानसरोवर व प्रेम पोखरा पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ लगी। मंगलवार की सुबह को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं निराजल व्रत का पारण किया। संतान सुख व समृद्धि की प्रतीक छठ पर्व का उल्लास देखते ही बन रहा था। व्रती महिलाओं की सुरक्षा के लिए पोखरे के किनारे चेन लगी हुई थी और मानसरोवर में गोताखोर नाव के सहारे भ्रमण कर रहे थे। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह क्षेत्र के दुर्गा मंदिर मानसरोवर पर पहुंची व्रती महिलाओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। लोगो की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसडीएम शैलेंद्र गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें