फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंचे प्रेक्षक, दूरभाष व मोबाइल नंबर सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहुंचे प्रेक्षक, दूरभाष व मोबाइल नंबर सार्वजनिक
विज्ञापन

- किसी प्रकार की शिकायत व सूचना इन नंबरों पर दे सकते हैं लोग
महराजगंज। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त पांच प्रेक्षक, दो व्यय प्रेक्षक तथा पुलिस विभाग के प्रेक्षक जिले में आ चुके हैं। प्रशासन ने इनके मोबाइल व दूरभाष नंबर को सार्वजनिक कर दिया है। आमजन किसी प्रकार की शिकायत अथवा सूचना इन नंबरों पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि फरेंदा विधानसभा के लिए नामित प्रेक्षक वीवी चंद को सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के कक्ष संख्या एक में एवं लोक निर्माण विभाग फरेंदा के निरीक्षण भवन में ठहराया गया है। इनका दूूरभाष नंबर 05523-222570 तथा मोबाइल नंबर 7991562381 है। नौतनवा विधानसभा के लिए नामित प्रेक्षक श्रवण कुमार को एसएसबी अतिथि भवन में ठहराया गया है तथा उनका दूरभाष नंबर 05523-222573 तथा मोबाइल नंबर 7991562443 है। सिसवा विधानसभा के लिए नामित प्रेक्षक केशवेंद्र कुमार को लोक निर्माण विभाग धनेवा-धनेई के निरीक्षण भवन के कक्ष संख्या दो व निचलौल में ठहराया गया है। इनका दूरभाष नंबर 05523-297126 तथा मोबाइल नंबर 7991562239 है। सदर विधानसभा के लिए नामित प्रेक्षक नवीन मित्तल को लोक निर्माण विभाग धनेवा-धनेई के कक्ष संख्या पांच में ठहराया गया है तथा उनका दूरभाष नंबर 05523-297125 तथा मोबाइल नंबर 7991562284 है। पनियरा विधानसभा के लिए नामित प्रेक्षक केआरबीएन चक्रवर्ती को निरीक्षण भवन सिंचाई विभाग महराजगंज के कक्ष संख्या तीन में ठहराया गया है। इनका दूूरभाष नंबर 05523-222572 तथा मोबाइल नंबर 7991562190 है। फरेंदा व नौतनवा विधानसभा के लिए नामित व्यय प्रेक्षक ओमप्रकाश को धनेवा-धनेई स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के कक्ष संख्या तीन में ठहराया गया है तथा उनका दूरभाष नंबर 05523-297124 तथा मोबाइल नंबर 7523952320 है। सिसवा, सदर व पनियरा विधानसभा के लिए नामित व्यय प्रेक्षक पंकज कुमार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन धनेवा- धनेई के कक्ष संख्या चार में ठहराया गया है तथा उनका दूरभाष नंबर 05523-297127 तथा मोबाइल नंबर 7523952849 है। महराजगंज जिले के लिए नामित पुलिस प्रेक्षक एन अंबिका को सिंचाई विभाग महराजगंज के निरीक्षण भवन के कक्ष संख्या दो में ठहराया गया है तथा उनका दूरभाष नंबर 05523-222571 तथा मोबाइल नंबर 7991562253 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें