महराजगंज। टीबी रोगियों के लिए अच्छी खबर है। जिला क्षय रोग विभाग इसके लिए रोगियों को पोषण पोटली दे रहा है। इसके लिए 344 टीबी के मरीजों को चिह्नित किया गया है। इसका वितरण सीएचसी अधीक्षक व ग्राम प्रधानों की मदद से कराया जा रहा है। टीबी रोगियों को सुपोषित करने के लिए पोषणयुक्त सामाग्री दी जा रही है।
जनपद को टीबी मुक्त बनाने में रोटरी क्लब और रेडक्रास सोसायटी का भी योगदान है। अब टीबी मरीजों को पोषण पोटली में गुड़, भूना चना, सत्तू, मूंगफली का दाना आदि मिल रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. बीरेंद्र आर्या ने कहा कि टीबी रोगियों के लिए दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार जरूरी होता है। ऐसे में निक्षय मित्र सभी लोग टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। पौष्टिक आहार को मरीज दवा के साथ खाकर शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।
उन्होंने रेडक्रास व रोटरी क्लब के लोगों से अभियान से पूरी तरह जुड़ाव बनाते हुए लोगों को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बीमारी से ग्रसित मरीज को एकसाथ खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाते रहना चाहिए। हरी-सब्जियां टीबी के मरीज को खाने में वैसे तो सभी सब्जियां शामिल करनी चाहिए, लेकिन खासतौर से हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ऐसे लोगों को ब्रोकली, गाजर, टमाटर, शकरकंद जैसी सब्जियां खूब खानी चाहिए। संवाद