फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 23 मार्च तक चलेगा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम

Sat, 09 Mar 2024 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को सदर ब्लॉक परिसर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई विवेक गुप्ता ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि 9 मार्च से लेकर 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन

इसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनजागरूकता पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की साफ सफाई पर ध्यान देना,आंगनबाड़ी कार्यकत्री स्वदेशी खिलौना बनाने का गुण बताएंगी और स्वास्थ्य आहार पर जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। मोटे अनाज के बारे लोगों को लेकर जागरूक किया जाएगा।
एनीमिया की समस्या और समाधान के बारे में बताया। 11 से 14 वर्ष की किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच, लंबाई माप एवं वजन परीक्षण कर हेल्थ कार्ड वितरित किया जाएगा और सभी सूचनाएं व अन्य गतिविधि को आंगनबाड़ी कार्यकत्री जनांदोलन पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इस दौरान मुख्य सेविका सीमा दूबे, कंचन सिंह, नूरी, छाया भारती, कनकमंजरी, शोभा वर्मा, मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें