फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हज यात्रा में जायरीनों के लिए बेहद उपयोगी है नुसुक एप

विज्ञापन
विज्ञापन
एप में संग्रहित रख सकते हैं टिकट, परमिट व प्रपत्र
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू होगी हजयात्रा, 71 को मिली है अनुमति
महराजगंज। हज यात्रा 2026 के लिए कई बदलावों के संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने विस्तृत निर्देश पत्र जारी किए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मिले पत्र में निर्देश है कि जिला हज ट्रेनर यह एप हज यात्रियों के स्मार्टफोन में अपलोड कराएं। एप में यात्रा संबंधित जरूरी दस्तावेज यात्री संरक्षित रख सकते हैं। एप के जरिये हज यात्रियों को कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
जनपद से इस बार 2026 की हज यात्रा के लिए 71 जायरीनों को अनुमति मिली है। इसमें 38 पुरुष व 33 महिला श्रद्धालु शामिल हैं। जिला हज ट्रेनर नूरुल हुदा ने बताया कि हज यात्रा 2026 की सहूलियत बढ़ाई गई है। इसके तहत नुसुक एप से नए फीचर जुड़े हैं। यात्रियों को अपनी टिकट, परमिट व जरूरी दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जायरीनों को हज कमेटी के माध्यम से मिली एडवाइजरी के विषय में अवगत कराया जा रहा है। इस बार की यात्रा एडवाइजरी के अनुसार तैयारी करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

एप के जरिये हज यात्री घर बैठे टिकट और डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। चूंकि इस बार यात्री भोजन नहीं बना सकते इसलिए कैटरिंग शुल्क बाद में जमा करना होगा। इसका अपडेट नुसुक एप पर मिलता रहेगा। सभी हज यात्रियों को कैटरिंग व्यवस्था के अंतर्गत जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। हज यात्रियों को यात्रा की तिथि आवंटित हो चुकी है।
हवाई यात्रा से दो दिन पहले निर्धारित उड़ान स्थल पर पहुंचकर अपनी फ्लाइट की बुकिंग कन्फर्म कराना आवश्यक होगा। यात्रा प्रपत्र यात्री को एप पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बुकिंग के समय यात्री अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा। यात्री को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हज सुविधा एप एवं नुसुक एप डाउनलोड करें जिससे मदीने में रियाजु जन्नाह (धार्मिक प्रक्रिया) के लिए पंजीकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
हज कमेटी ऑफ इंडिया की सर्कुलर एडवाइजरी प्राप्त हुई है। इसके बारे में हज ट्रेनर के माध्यम से जागरूकता जानकारी जायरीनों तक पहुंचाई जा रही है। हज यात्रा 2026 का आगाज अप्रैल से होगा।
-तन्मय पांडेय, डीएमओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें